फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख बच्चों में एक को होती है ये बीमारी: लगातार पेट फूलने पर कराई जांच, पांच महीने के बच्चे की आंत में मिला दुर्लभ ट्यूमर

Tue, 05 Apr 2022 01:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

डॉक्टर का कहना है कि ऑपरेशन के बाद लगभग दो सप्ताह तक बच्चे को आईसीयू में रखना होगा। उन्होंने बताया कि गर्भ के दौरान ही बच्चे को किसी तरह का संक्रमण हुआ होगा, इस कारण वह बीमारी की चपेट में आ गया। जन्म के लगभग एक महीने बाद संक्रमण फैलने लगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच महीने के बच्चे की आंत में दुर्लभ ट्यूमर मिला है। लगातार पेट फूलने पर जांच कराने पर पता चला कि बच्चे की आंत में मेसेंट्रिक टेराटोमा बीमारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, बीमारी की चपेट में आने वाले बच्चे की आंत में ट्यूमर बन जाता है। ये बीमारी एक लाख बच्चों में से एक को होती है। आर्यनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे की खून सहित अन्य जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को ऑपरेशन होगा।

विज्ञापन


 बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नावेद अख्तर ने बताया कि बच्चे को मेसेंट्रिक टेराटोमा नाम की बीमारी है। आंत में ट्यूमर बनकर इसका आकार तेजी से बढ़ता है। बच्चे की आंत में 6.50 इंच व्यास का ट्यूमर है। डॉ. अख्तर ने बताया कि बच्चे को किसी तरह की परेशानी नहीं है। दूध पी रहा है।

ऑपरेशन के बाद लगभग दो सप्ताह तक बच्चे को आईसीयू में रखना होगा। उन्होंने बताया कि गर्भ के दौरान ही बच्चे को किसी तरह का संक्रमण हुआ होगा, इस कारण वह बीमारी की चपेट में आ गया। जन्म के लगभग एक महीने बाद संक्रमण फैलने लगा। बताया कि अगर ट्यूमर निकलने के बाद कैंसर की पुष्टि हुई तो बच्चे की कीमोथैरेपी भी करनी होगी।
विज्ञापन


बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी किसान दिनेश कुमार ने बताया कि पहला बेटा प्रीत पैदा हुआ है। जन्म के एक महीने तक बच्चा सामान्य था, उसके बाद बच्चे का पेट फूलने लगा। स्थानीय चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने पेट में दूध की गांठ बनने की बात कहते हुए दवा दे दी, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद बच्चे की अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जांच कराई गई। उसमें पता चला कि आंत में ट्यूमर है। चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन के जरिए ही उसे निकाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें