हालांकि गिरफ्तारी से पहले ही आरोपी शंकर लाल की तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल के बाहर जीएसटी विभाग के अधिकारी जुटे हैं।
गाजियाबाद में सोमवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा विभाग के अधिकारी नेहरूनगर थर्ड में बैटरी कारोबारी को गिरफ्तार करने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक यह गिरफ्तारी पांच करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में हुई है।
विज्ञापन
हालांकि गिरफ्तारी से पहले ही आरोपी शंकर लाल की तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल के बाहर जीएसटी विभाग के अधिकारी जुटे हैं। वहीं इस मामले में परिजनों का आरोप है कि बीमार होने पर भी अधिकारी गिरफ्तारी के लिए अड़े हुए हैं।