गाजियाबाद में सुपर मार्केट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन के ओसियन प्लाजा की जी मार्ट सुपर मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां आग लगने से धुआं फैल गया। आग लगते ही पुलिस इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
सुपर मार्केट में वेंटिलेशन नहीं होने से धुंआ भर गया है। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।