फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाते वक्त सिलिंडर में आग लगने से तीन झुलसे

विज्ञापन
सिद्धार्थ नगर बागू में सिलिंडर में आग लगने से जला सामान
विज्ञापन
चाय बनाते वक्त सिलिंडर में आग लगने से तीन झुलसे
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर के सिद्धार्थ नगर बागू में चाय बनाते वक्त सिलिंडर में आग लगने से भाई-बहन समेत परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। इसके अलावा घर का सामान भी जल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसने एंबुलेंस बुलाकर झुलसे लोगों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ नगर बागू निवासी बंटी नोएडा में नौकरी करते हैं। शनिवार को वह ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि घर पर मां, बेटा सौरभ और बेटी रितु थी। दोपहर करीब 3 बजे बेटी रितु चाय बना रही थी। उसी दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण उसमें आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आकर रितु झुलस गई। उसे बचाने के लिए दौड़ी दादी और भाई सौरभ भी झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे सिलिंडर की आग बुझाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लेने के कारण बड़ी घटना होने से बच गई। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें