फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग रिपब्लिक में सन्नाटा, साबेरी का रास्ता बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रॉसिंग रिपब्लिक में सन्नाटा, साबेरी का रास्ता बंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक में लॉक डाउन का पूरा असर दिखाई दे रहा है। दूसरे दिन भी सोसायटी में लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सोमवार को पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम के लिए भी लोग नहीं गए। बाहरी लोगों को रोकने के लिए क्रॉसिंग रिपब्लिक में साबेरी वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। अब वहां से लोग साबेरी या ग्रेटर नोएडा के लिए नहीं जा पाएंगे। अन्य रास्तों से लोगों को जाना होगा। सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इसमें सभी लोग सहयोग करें, जिससे कोरोना से लड़ा जा सके।
कोरोना वायरस के चलते क्रॉसिंग रिपब्लिक से होकर साबेरी ग्रेटर नोएडा के लिए जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग करके बंद करा दिया गया है। इससे सोसायटी के लोग सुरक्षित रहें। उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। कुछ लोगों को समस्या होगी और अन्य रास्तों से ग्रेटर नोएडा और साबेरी में जा सकेंगे। - तरुण चौहान, अध्यक्ष क्रासिंग रिपब्लिक क्रॉमा
विज्ञापन

--
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के आदेशों का सोसायटी के सभी लोग पालन कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति घर से नहीं निकल रहा है। स्वच्छता और लोगों से दूरी बनाकर रखने से कोरोना जैसे वायरस से बचा जा सकता है। - दुर्गेश सिंह
--
क्रॉसिंग रिपब्लिक में 29 सोसायटी हैं। सभी सोसायटी के सदस्यों से अपील की गई है कि वह घरों में रहें, जिससे कोरोना जैसे संक्रमण से बचा जा सके। लोग खुद भी इसको लेकर अलर्ट हैं, जिससे समस्या पैदा न हो। - विवेक शर्मा
विज्ञापन

--
कोरोना के खिलाफ सोसायटी और परिवार के लोग आगे भी लड़ते रहेंगे। इसी तरह सहयोग जारी रहेगा। सोसायटी के सभी मॉल और कॉमर्शियल बिल्डिंग पहले से ही सील हो चुके हैं। जरूरत की चीजों के लिए ही बाहर निकलेंगे। - आरसी सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें