फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को और करीब ले आओ, 9 प्वाइंट पर डीटीसी बसें चलाओ

Fri, 03 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
डीटीसी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की प्रमुख कालोनियां बस सेवा के जरिए दिल्ली से सीधे जुड़ सकती हैं। दोनों शहरों के बीच पूर्व में चलने वाली बस सेवा के पुन: बहाली के प्रयास महापौर अशु वर्मा ने शुरू  कर दिए हैं। उन्होंने दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय को पत्र लिखकर गाजियाबाद की कालोनियों से दिल्ली के नौ प्वाइंट तक डीटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। महापौर का कहना है कि इस संबंध में जरूरत पड़ी तो वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, गाजियाबाद के कई क्षेत्र से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन हजारों लोग अप-डाउन करते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी के कारण अधिकांश लोगों को कैब या प्राइवेट कारों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में दोनों शहरों में ट्रैफिक तो बढ़ता ही है, लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। महापौर अशु वर्मा ने बताया कि बीते वर्षों में यह बस सेवा बंद हो गई। उन्होंने दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय को पत्र लिखकर बस सेवा दोबारा शुरू कराने को कहा है। वह परिवहन मंत्री और दिल्ली के सीएम से मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन


गाजियाबाद के इन प्वाइंट से बस संचालन की मांग
एएलटी सेंटर, राजनगर एक्सटेंशन, लालकुआं, इंदिरापुरम, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गोविंदपुरम

दिल्ली के इन प्वाइंट तक बस संचालन का प्रस्ताव
शिवाजी स्टेडियम, एम्स अस्पताल, नेहरू पैलेस, बदरपुर, पंजाबी बाग, करोलबाग, आजादपुर मंडी, नॉर्थ कैंपस, आईएसबीटी कश्मीरी गेट आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें