फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप से भी मिलेगा जनरल-प्लेटफार्म टिकट

Mon, 27 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
MOBILE APP - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली, साहिबाबाद और आनंद विहार को जाने वाले लाखों यात्रियों को अब मोबाइल एप से लाइन में लगकर टिकट लेने के झंझट से राहत मिल सकेगी। साथ ही प्लेटफार्म टिकट भी एप से ले सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने एक मोबाइल एप लांच किया है।

यह एप दिल्ली-गाजियाबाद और आनंदविहार-गाजियाबाद सेक्शन के आठ स्टेशनों के लिए काम करेगा। सीपीआरओ नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि रेलवे ने यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) ऑन मोबाइल के नाम से एक एप बनाया है। एंड्रॉयड फोन वाले यात्री गूगल प्ले स्टोर से यूटीएस ऑन मोबाइल एप को डाउनलोड करें।
विज्ञापन


डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर और आईडी प्रूफ देने पर ओटीपी आएगा, इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद  जनरल और प्लेटफार्म टिकट बुक कर सकते हैं। लंबी दूरे के जनरल टिकट इस एप से बुक नहीं होंगे।
विज्ञापन


इस एप के जरिए दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार, साहिबाबाद और गाजियाबाद के यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह एप दिल्ली-गाजियाबाद और दिल्ली-आनंद विहार सेक्शन पर रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 20 मीटर की दूरी तक टिकट बुक नहीं करेगा। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

यह होगा फायदा
- रेलवे काउंटर पर लाइन में नहीं लगना होगा
- जल्दी में रहने वाले यात्रियों को होगा फायदा

- समय की होगी बचत
- पेमेंट करने की भी नहीं होगी टेंशन

- पेपर की होगी बचत
.....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें