फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिपलहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीडीए की टीम ने शुक्रवार को ग्राम पिपलहेड़ा में बसाई जा रही अवैध काॅलोनी को ध्वस्त कर दिया है। टीम ने काॅलोनी के मुख्य द्वार व सड़क और काॅलोनाइजर के कार्यालय पर जेसीबी चलवा दी।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि ग्राम पिपलहेड़ा में एसआर एंक्लेव के नाम से मोहम्मद जाहिद हुसैन और यूसुफ अली द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर नोटिस देकर काम रोकन की चेतावनी दी गई थी। काम नहीं रुकने पर टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई की। अपर सचिव पीके सिंह ने बताया कि काॅलोनी का मुख्य द्वार बंद मिला, जिसे जेसीबी से तोड़ दिया गया। सड़क, डिवाइडर, पार्क और बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। इस मौके पर कुछ लोग हंगामा करने पहुंच गए। धौलाना पुलिस और जीडीए की टीम हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें