फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सरना और बसंतपुर सैंथली में अवैध काॅलोनियों पर चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादनगर के सरना और बसंतपुर सैंथली में बृहस्पतिवार को अवैध कालोनियों पर जीडीए ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सरना में आजाद द्वारा खसरा संख्या-1533 व 1530, 1308, 1256-1258, 1273-1275 में लगभग 20 बीघे में और रविन्द्र सिरोही द्वारा मुरादनगर के नवीपुर में खसरा संख्या-35 पर लगभग 8500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित सड़कों पर पत्थर डालने का काम किया ज रहा था। इसके साथ ही भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। बुलडोजर चलाकर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

अपर सचिव ने बताया कि बसंतपुर सैंथली में रविन्द्र द्वारा खसरा संख्या-20 पर लगभग 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में सड़क, चहारदीवारी, साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं की ओर से काफी विरोध प्रकट किया गया लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते ने स्थिति को काबू में कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें