फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। थाना क्षेत्र की एक एलएलबी की छात्रा ने देर रात नगर के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी सुशील प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक वह एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि नगर का ही सुशील प्रजापति उसे बहाने से कार में बैठाकर मेट्रो होम्स सोसायटी में ले गया। जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की बाबत किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी और घर के नजदीक छोड़कर भाग गया। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें