गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण के जोन एक में अटौर के पास दीपक सिरोही नाम के व्यक्ति द्वारा विकसित की जा रही लगभग 10 बीघे की अवैध कॉलोनी पर बृहस्पतिवार को जीडीए के प्रवर्तन दल की टीम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। अवैध कॉलोनी में भूखंडों की बाउंड्रीवाल, सड़कों, बिजली के खंभों आदि का निर्माण किया जा रहा था। जिसे ध्वस्त कर दिया गया।
वहीं, गोविंदपुरम में रंजीत गुप्ता, गौरव शर्मा, औसानद शर्मा और मोहन सिंह द्वारा खसरा संख्या 33 व 34 में लगभग 9,000 वर्गमीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर अवैध निर्माण सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। लोगों से अपील की गई है कि अवैध कॉलोनी में कोई संपत्ति न खरीदें।