फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुहाई में जीडीए का बुलडोजर चला, छह हजार वर्ग मीटर में विकसित अवैध कॉलोनी ध्वस्त

विज्ञापन
मुरादनगर। दुहाई में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
विज्ञापन
मुरादनगर। जीडीए टीम ने शुक्रवार को दुहाई क्षेत्र में अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब छह हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कराई गई।
विज्ञापन


जीडीए के विशेष कार्याधिकारी एवं प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में खसरा संख्या 471 और 475, दुहाई स्थित मधुबन-बापूधाम बी-ब्लॉक (मिनी एमआईजी के निकट) में संजीव चौधरी द्वारा किए जा रहे अनधिकृत निर्माण एवं विकास कार्य को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनी में बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवाल, साइट कार्यालय समेत अन्य निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण के समय कुछ स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस और प्रवर्तन दस्ते ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए अभियान जारी रखा। अभियान में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-3 का स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा व आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें