फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार डिफाल्टरों को अंतिम नोटिस जारी करेगा जीडीए

Sun, 09 Apr 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
विज्ञापन
जीडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम में भी बकाया रकम जमा न करने वाले 2 हजार बकाएदारों को अब जीडीए अंतिम नोटिस जारी करेगा। इस नोटिस पर भी पैसा जमा न कराया तो जीडीए प्रॉपटी का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन


विभिन्न आवासीय योजनाओं में लोगों ने प्लॉट और फ्लैट आवंटित कराए थे। करीब 2400 आवंटियों पर जीडीए का पैसा बकाया है। बीते छह महीने के लिए जीडीए ने ओटीएस स्कीम लागू कर बकाएदारों को ब्याज में छूट दी थी।

इस स्कीम में लगभग 400 लोगों ने बकाया जमा किया, लेकिन करीब 2 हजार लोगों ने पैसा जमा नहीं कराया है। जीडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा का कहना है कि ऐसे बकाएदारों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें अंतिम नोटिस जारी कर पैसा जमा कराने की मोहलत दी जाएगी। इस नोटिस के बावजूद पैसा जमा न कराने वालों की संपत्तियों का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें