फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में प्लॉट लेने का मौका: GDA मिक्स लैंड यूज के पांच समेत 89 भूखंडों की करेगा नीलामी, जानें तारीखें

Mon, 29 Jun 2026 11:00 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 17 जुलाई को पहली बार मिक्स लैंड यूज वाले भूखंडों की नीलामी करेगा। इन पांच भूखंडों पर आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां एक साथ संचालित होंगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) पहली बार मिक्स लैंड यूज वाले भूखंडों की नीलामी करने जा रहा है। इन भूखंडों पर आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां एक साथ संचालित की जा सकेंगी। 17 जुलाई को होने वाली नीलामी में 18 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित ऐसे पांच भूखंड शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन

मिक्स लैंड यूज के इन भूखंडों पर आवास के साथ व्यवसाय करने की भी अनुमति होगी। इसके लिए भवन नक्शे में दोनों उपयोगों की स्वीकृति एक साथ दी जाएगी। इच्छुक लोग 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि नीलामी में विभिन्न श्रेणियों के कुल 89 भूखंड शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

इंदिरापुरम और इंदिरापुरम विस्तार में सबसे अधिक 62 भूखंड रखे गए हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार की श्रेणियां शामिल हैं। इसके अलावा मधुबन बापूधाम में औद्योगिक भूखंडों की भी नीलामी की जाएगी। नीलामी में इंद्रप्रस्थ योजना की ग्रुप हाउसिंग भूमि के साथ वैशाली, कौशांबी, कर्पूरीपुरम, आंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर और यूपी बॉर्डर क्षेत्र के भूखंड भी शामिल किए गए हैं। इनमें पांच मिक्स लैंड यूज वाले भूखंड शामिल हैं, जो सूत्रों के अनुसार इंदिरापुरम क्षेत्र में स्थित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें