फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दरोगा भर्ती: गाजियाबाद में शारीरिक मानक परीक्षा के पहले दिन दौड़ में 10 अभ्यर्थी घायल, दो की हालत गंभीर

Mon, 29 Jun 2026 10:49 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गोविंदपुरम स्थित पीएसी बटालियन में सोमवार को दरोगा भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा हुई। दौड़ में 565 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 10 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
दौड़ में 10 अभ्यर्थी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदपुरम स्थित पीएसी बटालियन में चल रही दरोगा पुलिस भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा के पहले दिन सोमवार को 565 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान 10 अभ्यर्थी तबीयत बिगड़ने से घायल हो गए। उन्हें संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि दो अभ्यर्थियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क रही और जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सोमवार सुबह पांच बजे से शुरू हुई दौड़ सुबह साढ़े आठ बजे तक चली। पहले दिन लड़कों के दो बैच 80 और 81 समेत कुल तीन बैचों के 565 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दौड़ के दौरान मनीष गौरी और ओमप्रकाश की तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। वहीं, पवन कुमार, शुभम, पवन, रोहन, सौरव यादव, संजीव और विक्की को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मानकों का पालन किया जा रहा है। प्रत्येक अभ्यर्थी की निगरानी के लिए मेडिकल टीम और स्वास्थ्य कर्मियों को मौके पर तैनात रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें