फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो लाख रुपये रिश्वत लेते जीडीए के सुपरवाइजर को दबोचा, जेई मौके से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। मेरठ एंटी करप्शन यूनिट की टीम ने सोमवार को रावली मार्ग पर चुंगी नंबर तीन के पास दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए जीडीए के सुपरवाइजर को दबोच लिया। इस दौरान जेई मौके से फरार हो गया। बिना नक्शा पास कराए दुकान का निर्माण कराने के नाम पर पांच लाख रुपए मांगे थे।
विज्ञापन


सुराना गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार यादव ने रावली रोड पर चुंगी नंबर तीन सरना गांव के पास 100 गंज का प्लॉट लिया था। सुरेन्द्र ने बताया कि उक्त भूमि पर बेसमेंट का लेंटर डाल दिया था और आगे का निर्माण कार्य चल रहा था। 28 मई को उनके पास जीडीए के अवर अभियंता अजित कुमार व सुपरवाइजर राजकुमार आए और निर्माण कार्य रुकवा दिया। 29 मई को सुपरवाइजर राजकुमार के पास पहुंचा और कहा कि यदि निर्माण कार्य शुरू करना है तो पांच लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद सुरेन्द्र कुमार यादव ने पैसे कम करने की गुहार लगाई तो बात दो लाख रुपये में तय हो गई।
सोमवार को पैसे देने की बात तय हुई। सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत चार दिन पहले मेरठ यूनिट की एंटी करप्शन विभाग में की गई। इसके बाद जीडीए के जेई व सुपरवाइजर को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन विभाग की और पूरी प्लानिंग तैयार की गई।
विज्ञापन

सुरेन्द्र कुमार यादव ने जेई व सुपरवाइजर को दो लाख रुपये देने की बात कही और सोमवार को रावली रोड पर चुंगी नंबर तीन के पास बुला लिया। एंटी करप्शन की टीम के इस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, मयंक अरोड़ा, अर्चना सिंह सहित अन्य लोग भी रावली रोड पहुंच गए। इसी बीच सुपरवाइजर राजकुमार पहुंच गया और सुरेन्द्र यादव ने कैमिकल लगे नोटों की गड्डी दी। जैसे ही सुरेन्द्र से सुपरवाइजर ने दो लाख रुपये लिए, एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया। यह सब देखकर दूर खड़ा जेई अजीत मौके से भागने में सफल रहा।
दर्ज कराई रिपोर्ट
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि मुरादनगर थाने में जेई अजीत कुमार व सुपरवाइजर राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। राजकुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद दो लाख की नकदी बरामद कर सील की गई है। जेई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दस दिन पहले लेखपाल को किया था गिरफ्तार
एंटी करप्शन की टीम ने 22 मई को मोदीनगर तहसील परिसर लेखपाल सरित व उसके सहायक कपिल को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें