फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए जीडीए में धरने पर बैठे किसान

Sun, 26 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
धरना देते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईटेक सिटी से प्रभावित किसान मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को जीडीए परिसर में धरने पर बैठ गए। बाद में जीडीए वीसी के आश्वासन पर किसान धरने से उठे।
विज्ञापन

बता दें कि किसान संघर्ष समिति के बैनर तले गत 26 अप्रैल से उस्मानगढी में किसानों का धरना जारी है।

किसानों ने कहा कि उनकी 4500 एकड़ जमीन पर जीडीए अधिग्रहण कर चुका है, लेकिन उन्हें 64 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं मिला है। फिलहाल इस जमीन पर वो खेती कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक वो जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे।

धरना देने वालों में डासना, इकला, गुजरगढ़ी, बुढ़गढ़ी गांवों के वाजिद अली, सुरेंद्र नागर, असलम, आनंद नागर, आमिद अली, शिवराज नागर आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। जीडीए वीसी ने कहा कि किसानों की मांगों पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इनकी समस्याओं का हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन



जीडीए की आय बढ़ाने को लेकर बैठक
 जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने प्राधिकरण की आय बढ़ाने और खर्चे घटाने को लेकर अपने तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि  आय बढ़ाने के लिए वित्तीय क्षेत्र में एक्सपर्ट किसी एजेंसी को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन


वीसी ने बताया कि इंजीनियरिंग सेक्शन, अनुरक्षण अनुभाग, पुल, कंप्यूटर और स्टोर विभाग के अधिकारियों को खर्च पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मास्टर प्लान, संपत्ति व औद्योगिक विभाग से आय बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। वीसी ने कहा कि जीडीए की आय-व्यय को लेकर शीघ्र एक बैठक और बुलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें