फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयनगर में छठी क्लास की छात्रा से रेप

Sun, 26 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
विज्ञापन
क्रॉसिग्स रिपब्लिक चौकी क्षेत्र में छठी क्लास की छात्रा (14) के साथ एक युवक ने रेप किया और फरार हो गया। इस बाबत एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी भागा हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि रविवार रात नाबालिग लड़की दुकान पर सामान लेने गई थी, तभी मोहल्ले का ही रहने वाला सूरज (22) उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। पीड़ित लड़की ने घर आकर अपनी मां को वारदात के बारे में बताया।

आरोप है कि परिजन शिकायत करने क्रासिंग रिपब्लिक पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिसकर्मी उन पर दो दिन तक समझौते का दबाव बनाते रहे। मंगलवार को परिजन मोहल्ले के लोगों के साथ विजय नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


पीड़िता और आरोपी अलग-अलग संप्रदाय के हैं। इस संबंध में विजयनगर एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि रेप, पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दूसरी तरफ, एसओ ने बताया कि पीड़ित लड़की को मेडिकल कराने के लिए तीन घंटे तक अस्पताल में इंतजार करना पड़ा। वह दोपहर दो बजे अस्पताल पहुंच गई थी, उसका मेडिकल शाम पांच बजे किया गया। इस संबंध में सीएमएस डॉ. श्रद्धा यादव का कहना है कि इमरजेंसी केस की वजह से मेडिकल करने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें