गाजियाबाद। मधुबन- बापूधाम के ई-डब्ल्यूएस भवनों में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ जीडीए ने बुधवार को अभियान चलाकर सीलिंग की कार्रवाई की। जीडीए के अपर सचिव पीके सिंह ने बताया कि नौ ई-डब्ल्यूएस भवनों में दुकानें चलती पाई गईं। इन दुकानों को तत्काल कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया। आवंटी को चेतावनी जारी की गई है।
इस दौरान कुछ आवंटियों द्वारा विरोध भी किया गया लेकिन मौके पर मौजूद प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते और पुलिस बल ने उन्हें काबू में कर लिया। कुछ आवंटी मौके से दुकान बंद कर चले गए। अपर सचिव ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा भवन स्वामियों को पूर्व में नोटिस दिए जाने के उपरांत भी व्यवसायिक गतिविधियां चल रहीं थीं।