फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, दुपट्टे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का कमरे में दुपट्टे से शव लटका मिला है। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। उधर, मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर महिला की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि नाहल गांव के मोहल्ला हकीम जी वाले में शहनुमा का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है। सुसरालीजनों ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा, गले में चुन्नी बंधी थी। मृतका के पिता आरिफ का आरोप है कि उनकी बेटी को दामाद व इसके घर वालों ने मारकर उसे फंदे से लटकाया है। मुरादनगर के नेकपुर निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनकी बेटी शहनुमा 26 की शादी 5 वर्ष पूर्व नाहल मसूरी निवासी आबिद के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने स्प्लेंडर बाइक व घर के इस्तेमाल का सभी सामान दिया था मगर शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दान दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, उनकी बेटी जब भी अपने मायके आती थी तब भी उसको घर का सभी सामान दिया जाता था, मगर फिर भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। मृतका के पिता ने बताया कि उनको बेटी की मौत की खबर पड़ौसी से मिली। उनकी बेटी के दो बेटे बड़ा तीन वर्ष का जबकि छोटा डेढ वर्ष का है। शहनुमा के पिता ने पति, ससुर, देवर और ननद पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसीपी मसूरी लिपी नागायच ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है,मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में मौत का खुलासा होगा। जिसके बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें