फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है जीडीए का बुलडोजर

Sat, 10 Jun 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
jcb - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीडीए की सीलिंग और अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से भाजपाइयों की टेंशन बढ़ गई है। शहर में लगातार जारी जीडीए की कार्रवाई से भाजपा को अपना एक बड़ा वोट बैंक खिसकता नजर आ रहा है। पार्टी के दिग्गज भी मानते हैं कि अगर जीडीए की कार्रवाई जारी रही तो इसका परिणाम आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


उधर, मामला सीएम के दरबार में पहुंचने के बाद अब भाजपाइयों को उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रकरण में कोई महत्वपूर्ण आदेश सरकार जारी कर सकती है। लोकसभा चुनाव के बाद मोदी लहर का असर विधानसभा चुनावों में भी साफ नजर आया था। यही कारण रहा कि यूपी में भी भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई।

अब बारी निकाय चुनाव की है, मगर इससे पहले ही भाजपाइयों के चेहरे का रंग उड़ने लगा है। मामला जीडीए की सीलिंग और अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण का है। कार्रवाई सही है, मगर अब लोग इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार मानने लगे हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस कार्रवाई से भाजपा नेता भी अछूते नहीं हैं। जीडीए कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने शहर विधायक एवं प्रदेश के खाद्य-रसद मंत्री अतुल गर्ग से भी गुहार लगाई थी। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि जीडीए की इस कार्रवाई की सूचना सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में सरकार कोई आदेश जारी करेगी। कुछ ऐसा हल निकाला जाएगा कि न तो जीडीए की कार्रवाई पर असर पडे़ और न ही लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पडे़।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें