फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए बोर्ड मेंबर बनाने को लेकर सपा में फिर बढ़ा टकराव

Thu, 21 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सपा में जीडीए बोर्ड मेंबर बनने का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। शहर के कार्यकर्ता को जीडीए बोर्ड मेंबर से हटाकर बागपत के कार्यकर्ता को बनाने से मामला गर्मा गया। उसको राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया गया है। इससे नाराज गफ्फार ने लखनऊ में ही डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


शहर के गफ्फार को जीडीए बोर्ड मेंबर बनाकर एक सप्ताह में ही पद से हटाने और उसके स्थान पर बागपत के युवक को जीडीए बोर्ड मेंबर और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाने से विवाद बढ़ गया है। पार्टी हाईकमान ने मार्च में मौ. गफ्फार को जीडीए बोर्ड का मेंबर बनाया था।

एक सप्ताह बाद ही उनको पद से हटाकर बागपत निवासी मौ. फुरकान को जीडीए बोर्ड मेंबर बना दिया गया। तीन दिन बाद ही फुरकान को कपड़ा मंत्रालय में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बना दिया गया।
विज्ञापन


इससे गफ्फार सहित पार्टी कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। इनका तर्क है कि गाजियाबाद केविकास में जीडीए बोर्ड में बागपत के कार्यकर्ता को रखने का क्या औचित्य है? उसको जीडीए बोर्ड मेंबर केसाथ ही राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।

यह गाजियाबाद के सपा संगठन का अपमान है। इसको लेकर गफ्फार अपने साथियों के साथ लखनऊ में जमावड़ा लगाए है। गफ्फार ने बताया कि मान-सम्मान नहीं मिला तो पार्टी छोड़कर ही वापस लौटेंगे। महानगर अध्यक्ष संजय यादव का कहना है कि गफ्फार को समझाया जा रहा है।

उसको लखनऊ से वापस बुलाया है। वह वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। उनको सम्मान देने के लिए पार्टी हाईकमान से आग्रह किया जाएगा।

राशिद मलिक का किया स्वागत
गाजियाबाद। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कोषाध्यक्ष विक्रांत पंडित ने बुधवार को नंदग्राम स्थित कार्यालय पर साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशी राशिद मलिक का स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। राशिद मलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, अरविंद सिंह, नरेंद्र गुर्जर, सतीश सोनी, बिट्टू सिंह, सत्यप्रकाश कंसल, शौकत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें