फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 215 स्कूलों ने नहीं कराया चालकों का पुलिस सत्यापन, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। छात्र-छात्राओं की सुरक्षित स्कूल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। चालकों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने वाले 215 स्कूलों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। 1875 स्कूलों में से 1660 स्कूलों की ओर से चालकों का सत्यापन कराकर प्रमाणपत्र जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन को सभी बसों के फिटनेस मानक दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बस चालकों और सहायकों का पुलिस से चरित्र सत्यापन कराने के साथ-साथ चालकों का नियमित स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण कराने को भी निर्देश जारी किया गया है। चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई है। इसके अलावा जिन स्कूलों की ओर से सत्यापन पत्र जमा नहीं कराया गया है उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है ताकि वह भी जल्द से जल्द शपथ पत्र जमा कर सकें। शपथ पत्र जमा नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें