फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पन्ना प्रमुख से लेकर जनप्रतिनिधियों तक आज ग्रेटर नोएडा में

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के उद्घाटन अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए जिले से 10 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से जिले के लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि महानगर के सभी मंडलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जा रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने जा रहे हैं। इसके अलावा महापौर, विधायक और सांसद भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सभी में काफी उत्साह है। सह मीडिया प्रभारी करण शर्मा ने बताया कि सभी 20 मंडलों के अध्यक्षों, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक रैली में संगठित रूप से भाग लेंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए 350 बसें, 500 से अधिक कारों को लगाया गया है। प्रशासन की ओर से भी गाड़ियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें