फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: करहैड़ा में 44.33 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-45, करहैड़ा में मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत 44.33 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री व साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के प्रस्ताव पर स्वीकृत इन कार्यों का उद्घाटन मंत्री के कार्यालय प्रभारी हरिचंद शर्मा और स्थानीय पार्षद डॉ. सुनंदा सिंह ने किया।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों के तहत मोनू के घर से वीरेंद्र के घर तक, न्यू करहैड़ा कॉलोनी की गली नंबर-47 (कुंज गली) में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। लगभग 372 मीटर क्षेत्र में होने वाले इन कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद विजेंद्र सिंह चौहान समेत श्याम सिंह, अरुण चौहान, सुखपाल सिंह, नीरज चौहान, भीम सिंह चौहान, मणिकांत सिंह, लखन लाल मिश्रा, कामाख्या मिश्रा, प्रमोद सिंह, राजू सिंह, वरुण सिंह, रतन सिंह, संदीप चौहान, कालू चौहान, अमरजीत झा, पुष्प झा, गणेश झा, रेखा झा, संजय सिंह, अरविंद सिंह, वरुण त्यागी समेत अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें