फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर ठगों ने सीनियर सिटीजन के खाते में दो लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वैशाली की महागुण मोजेक सोसायटी में रहने वाले सीनियर सिटीजन को झांसे में लेकर ठगों ने खाते में करीब दो लाख रुपये डलवा लिए। ठगों ने सीनियर सिटीजन कार्ड के फायदे बताकर झांसे में लिया था। ठगी होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस जिन खाते में पैसे गए हैं उनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विष्णु दत्त शर्मा (66) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल को उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज मिला। मैसेज में लिखा था कि वह सीनियर सिटीजन हैं और वह सीनियर सिटीजन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड के बहुत फायदे हैं। मैसेज में उन्हें कार्ड के फायदे बताकर झांसे में लिया। ठगों द्वारा दिए गए लिंक को उन्होंने क्लिक कर लिया। लिंक के माध्यम से उन्होंने ऑनलाइन ही कॉर्ड के लिए आवेदन कर दिया। 24 अप्रैल को उनके पास एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया। कॉलर ने उनसे डेबिट कार्ड नंबर, जन्मतिथि, सीवीवी या एम पिन साझा करने को कहा, लेकिन एम पिन या सीवीवी नंबर साझा नहीं किया। आरोपी ने जाल में फंसाकर पीड़ित से नया एम पिन जनरेट करने के लिए कहा और नया पिन पीड़ित से मांग भी लिया। इसके तुरंत बाद ही पीड़ित के खाते से जालसाजों ने दो लाख रुपयों को ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने ओटीपी साझा नहीं किया, लेकिन इसके बावजूद उनके खाते से दो लाख का ट्रांजेक्शन कर लिया गया। पीड़ित ने जब साइबर सेल कौशांबी थाना से जांच कराई तो वहां पर उन्हें बताया गया कि उनके नौ ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसे निकाले गए। उनके पैसे कोलकाता की इंडसइंड बैंक शाखा के एक खाते में स्थानांतरित की गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें