साहिबाबाद। तेज रफ्तार बाइक सवार ने न्यू हिंडन विहार में छह साल की बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची का पैर टूट गया। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
न्यू हिंडन विहार इलाके में रहने वाले वसीम ने बताया कि उनकी बेटी आनिया 10 मई शाम करीब साढ़े छह बजे पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने आनिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की आनिया गंभीर रूप से घायल हो गई।
टक्कर लगने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। आनिया को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि आनिया के पैर में फ्रैक्चर है। बच्ची का इलाज चल रहा है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि बाइक चालक की पहचान आस मोहम्मद के रूप में हुई।