फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 22 बिजली चोरी मामले में 10 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। एक से 22 अगस्त तक ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर तीन क्षेत्रों में 22 मामले पकड़े। कार्रवाई में करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान शेखपुर खिचरा में 12, अब्दुल्ला मोड़ी में आठ और नूरपुर में दो मामले पकड़े गए। ऊर्जा निगम के अभियान की सूचना मिलते ही बिजली चोरी करने वाले सभी इलाकोंं में अफरा-तफरी मच गई।
बिजली चोरी करने वाले लोगों ने आनन फानन में चोरी से डाले गए तारों को हटाया। पकड़े गये बिजली चोरी के सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे सभी चोरों पर कुल मिलाकर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी किए जाने से जहां विद्युत निगम को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वही ट्रांसफार्मरों पर भी अतिरिक्त लोड बढ़ रहा है। जिसके चलते आए दिन ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जांच जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें