फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौर ग्रीन एवेन्यू आग: अभी तक नहीं आई जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम की गाैर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लगी आग को लेकर अभी तक समिति की रिपोर्ट नहीं आई है। इस घटना को लेकर जिलाधिकारी ने मंगलवार तक रिपोर्ट मांगी थी। 29 अप्रैल को लगी आग में आठ फ्लैट पूरी तरह से जल गए थे और कई फ्लैटों को नुकसान पहुंचा था। इसमें कई विभागों की लापरवाही की बात सामने आई और इसकी जांच के लिए जीडीए सचिव विवेक मिश्र की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि इस मामले में प्रशासनिक जांच पूरी हो गई है। पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें कमियों को लेकर सुझाव भी मांगे गए हैं। जिससे पूरे घटनाक्रम से सबक लेकर सभी को एक एडवाइजरी जारी की जा सके। जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई को शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें