फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कूड़ा उठाने वाले वाहन मोहल्लों में एसआईआर के प्रति करेंगे जागरूक; फार्म भरवाने में पार्षद भी लगे

Mon, 24 Nov 2025 11:07 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

जिले में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम की कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों का उपयोग किया जा रहा है। इन गाड़ियों से स्वच्छता अभियान के गानों की जगह अब एसआईआर प्रचार सामग्री चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईआर के प्रति लोगों को जागरूक करने की मुहिम में अब नगर निगम भी आ गया है। घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वाहनों के माध्यम से लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि जिले में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम की कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों का उपयोग किया जा रहा है। इन गाड़ियों से स्वच्छता अभियान के गानों की जगह अब एसआईआर प्रचार सामग्री चल रही है। इसका मकसद शहर के मोहल्लों और सोसायटियों में रहने वाले लोगों तक सीधे संदेश पहुंचाना है कि वह एसआईआर प्रक्रिया में हिस्सा लें और अपने दस्तावेज समय पर अपडेट करें।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के अनुसार कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां रोजाना शहर के बड़े हिस्से में जाती हैं जिससे यह माध्यम बेहद प्रभावी साबित हो रहा है। अभियान के दौरान लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि एसआईआर प्रक्रिया क्यों जरूरी है और इससे उन्हें क्या लाभ मिल सकता है। वहीं पार्षद भी अपने-अपने इलाके में लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें