फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra 2024: गंगा में पांच लाख से ज्यादा ने लगाई आस्था की डुबकी, घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 16 Jun 2024 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर

सार

ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर गढ़ गंगा में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जाम ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। स्नान के लिए श्रद्धालु दो किलोमीटर पैदल चले।
 
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के ब्रजघाट गंगा में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रविवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त आरंभ होते ही चार बजे से गंगा स्नान करना प्रारंभ कर दिया। वहीं कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल लठीरा घाट और पुष्पावती पूठ के गंगा तट पर भी स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ा। सुबह से शुरू हुआ स्नान देर शाम तक निरंतर चलता  रहा। 
विज्ञापन


भक्ति, मोक्ष और पुण्य के तट पर ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए ब्रजघाट गंगानगरी का कोना कोना भक्ति के सागर में डूबा रहा। सडक़ों से लेकर गंगा तट तक सिर ही सिर नजर आए। पुलिस ने हादसों से बचाव के लिए गंगा को आने वाले रास्तों को बंद कर दिया। 

जिसके चलते हाईवे से लेकर गंगा तट तक पहुंचने के लिए लाखों श्रद्धालुओं को करीब दो किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। इस दौरान गंगा तट पर बैठे पुजारियों से श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कराई, साथ ही हवन पूजन भी कराया गया। 
विज्ञापन


जिससे गंगानगरी में रौनक देखने को मिली। प्रशासन के अनुसार ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और खादर के कच्चे घाटों पर करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है। 
 

गंगा पूजन भी कराया
गंगा तट पर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद समेत अन्य स्थानों से पहुंचे परिवार के लोगों ने गंगा पूजन भी कराया। इस दौरान गंगा तट पर ढोल ताशों के साथ कुआं पूजन कराया और घाट किनारे बैठने वाले पुजारियों को दान भी किया।

बच्चों का कराया मुंडन
श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर ज्येष्ठ गंगा दशहरा के शुभ अवसर बच्चों का मुंडन भी कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा मैया से विश्व शांति और बच्चों के उज्जवल भविष्य की मन्नत मांगी।

अपर पुलिस महानिदेशक ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
शनिवार की रात एडीजी मेरठ जोन धु्रवकांत ठाकुर, एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम के साथ गंगानगरी पहुंचे। एडीजी ने गंगा के स्नानघाट, पार्किंग स्थल, हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की भी चूक होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं हाईवे पर जाम न लगने देने का निर्देश दिया। 

एडीजी का निर्देश भी नहीं आया काम, चार घंटे जाम से जूझे श्रद्धालु
शनिवार की देर रात और रविवार की सुबह गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से मुरादाबाद वाले रूट पर जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई। अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर स्थिति और भी विकट हो गई। जिसके चलते चार घंटे से अधिक समय तक श्रद्धालुओं और राहगीरों को जाम झेलना  पड़ा।
विज्ञापन

वहीं लठीरा घाट को जाने वाले कच्चे रास्ते पर व्यवस्था न होने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी लगतार निरीक्षण करते रहे। पुलिस और यातायात कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें