फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी से साहिबाबाद अंडरपास से फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 10 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अंडरपास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल से दिल्ली और साहिबाबाद क्षेत्र से वैशाली-इंदिरापुरम व नोएडा आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर बन रहा अंडरपास जनवरी में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इससे ज्ञानी बॉर्डर दिल्ली और साहिबाबाद की ओर से नोएडा, इंदिरापुरम और वैशाली आने-जाने वाले 20 हजार वाहन चालकों को जहां करीब सात किलोमीटर की कम दूरी तय करनी पड़ेगी वहीं उन्हें मोहन नगर के जाम से भी निजात मिल जाएगी।  मार्च 2013 में अंडरपास का काम शुरू किया गया था।

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। अंडरपास को 2016 की शुरुआत में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था मगर अब एक साल की देरी के बाद अंडरपास का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकारियों ने जनवरी तक काम पूरा कर अंडरपास को शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


जीडीए के अधीक्षण अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि अंडरपास को जीटी रोड से कनेक्ट करने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही सभी कार्य को पूरा कर अंडरपास वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। वर्तमान में नोएडा, इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा और औद्योगिक क्षेत्र से

शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, लाजपत नगर आदि आने-जाने वाले लोगों को मोहन नगर होते हुए जाना पड़ता है। इसमें लगभग 6-7 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। अंडरपास बनने से यह दूरी कम हो जाएगी। इसके साथ ही मोहन नगर पर लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें