फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम को अवस्थापना फंड से मिले 21 करोड़

Sun, 16 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम को लंबे इंतजार के बाद अवस्थापना फंड से 21 करोड़ रुपये मिले हैं। इस फंड से निगम शहर के बड़े बजट के विकास कार्य करा सकेगा। हालांकि अभी भी निगम का शासन पर अवस्थापना फंड का करीब 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है।
विज्ञापन


सपा सरकार के कार्यकाल में निगम को निगम का अवस्थापना फंड बेहद कम जारी हुआ है। इस फंड की मांग को लेकर निगम पार्षद करीब दो साल पूर्व निगम में धरना भी दे चुके हैं। शासन ने अब 21 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

इसी साल के शुरुआत में भी निगम को इस मद में करीब 50 करोड़ रुपये मिले थे। निगम 50 करोड़ रुपये के काम मंडलायुक्त की बैठक में पास करा चुका है। अब 21 करोड़ रुपये से निगम जल्द ही अन्य विकास कार्य करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें