फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दोस्तों ने किशोर की हत्या कर सिर कुचला, खंडहर में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र के अर्थला गांव निवासी वकील अल्वी के बेटे रेहान (13) का शव बुधवार को क्षेत्र में ही खंडहर पड़ी पार्श्वनाथ सोसायटी के 12वीं मंजिल पर पड़ा मिला। रेहान तीन मार्च की दोपहर करीब 2ः30 बजे से लापता थे। गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस रेहान की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरों में दोस्त के साथ उसकी फुटेज मिलने पर पुलिस ने उसके दोस्त को हिरासत में लिया। दोस्त की निशानदेही पर पुलिस शव तक पहुंची। हत्या उसके ही दो दोस्तों ने की और उसके बाद आधा सिर कुचल दिया। पुलिस दो हत्यारोपी किशोरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रेहान अर्थला स्थित कैलाशवती इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। उसके पिता वकील अल्वी ने चार मार्च को साहिबाबाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि तीन मार्च की दोपहर करीब 2ः30 बजे से रेहान घर से लापता हो गया। पुलिस ने तलाश शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे में वह क्षेत्र के ही रहने वाले अपने दोस्त के साथ जाता दिखाई दिया। बुधवार शाम किशोर के उस दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब हत्या का राज खुला।
दोस्त की निशानदेही पर पुलिस वर्षों से खंडहर पड़ी पार्श्वनाथ सोसायटी की बिल्डिंग में पहुंची। 12वीं मंजिल पर रेहान का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। आधा सिर कुचला हुआ था और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने तुरंत परिजनों से शिनाख्त करवाकर शव को मोर्चरी भिजवाया। हिरासत में लिए किशोर से पूछताछ करने के बाद मृतक के एक अन्य दोस्त को भी हिरासत में लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। देर रात तक यह बात सामने आई कि रेहान को उसके दोस्त रील बनाने के बहाने बुलाकर साथ ले गए थे। हालांकि हत्या का कारण अब तक पता नहीं चला है। रेहान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का भाई था। उसके पिता वकील अल्वी नोएडा व दिल्ली की फैक्टरियों में वेल्डिंग का काम करते हैं। पुलिस मामला खुलने के बाद गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर सकती है।
विज्ञापन


-बयान -
दो दिन पहले किशोर लापता हुआ था। उसका शव बहुमंजिला इमारत में पड़ा मिला था। मामले में किशोर के दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। -निमिष पाटिल, डीसीपी ट्रांस हिंडन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें