फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पीएनजी कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर 6.22 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पीएनजी कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर वसुंधरा के सोहनलाल गौतम के खाते से मोबाइल हैक करके साइबर ठगों ने 6.22 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने छह बार में रकम निकाली। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वसुंधरा सेक्टर तीन निवासी सोहनलाल गौतम ने बताया कि उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। बात करने वाले ने खुद को आईजीएल कंपनी का प्रतिनिधि बताया। आरोपी ने कहा कि उनका गैस कनेक्शन अपडेट होना है, यदि वह अपडेट नहीं किया गया तो सप्लाई बंद हो जाएगी। उन्होंने अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि वह लिंक भेज रहा है, उसपर कुछ जानकारी भरनी होगी। जो लिंक उनको भेजा गया, वह एपीके फाइल थी। जैसे ही उन्होंने भेजा गया लिंक खोला तो उनका मोबाइल हैक हो गया। आरोपी ने उनके खाते से छह बार में 6.22 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी। एसीपी ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उस आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-एपीके फाइल भेजकर दो लाख निकाले :
मसूरी में एपीके फाइल भेजकर महिला के खाते से दो लाख रुपये निकालने की घटना सामने आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। रश्मि ने बताया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से एपीके फाइल आई थी। उसको जैसे ही उन्होंने डाउनलोड किया तो मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनका नियंत्रण मोबाइल पर नियंत्रण नहीं रहा और उनके खाते से दो लाख रुपये निकल गए। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसको फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें