फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जमीन का सौदा करके 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी स्थित वीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के निदेशक ने तीन आरोपियों के खिलाफ तीस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने मसूरी स्थित 1.0959 हेक्टेयर जमीन का सौदा 1.06 करोड़ रुपये में किया। बतौर पेशगी तीस लाख रुपये आरोपी को दिए गए। आरोप है कि जमीन मालिक ने अन्य को तय जमीन 1.52 करोड़ रुपये में बेच दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने जमीन मालिक और गवाहों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि वीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के निदेशक बिजेंद्र शर्मा उर्फ विजेंद्र शर्मा निवासी डासना के मुताबिक उन्होंने मसूरी में 1.0959 जमीन का सौदा 1.06 करोड़ रुपये में अनिल कुमार निवासी मसूरी से तय किया था। जिसका विक्रय अनुबंध उपनिबंधक कार्यालय में जमा किया गया और बतौर पेशगी 30 लाख रुपये दी गई। पीड़ित ने बताया कि फरवरी 2024 को बैनामा कराने की तिथि तय हुई। आरोप है कि नियत तिथि पर आरोपी बैनामा कराने नहीं पहुंचा। पूछताछ करने पर जमीन बेचने के नाम पर बहाने करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि अनिल कुमार व विजय निवासी तुराबनगर नगर कोतवाली, किशनपाल निवासी धौलाना जनपद हापुड़ ने तय जमीन एक करोड़ 52 लाख 73 हजार रुपये में किसी अन्य को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अनिल कुमार, विजय कुमार और किशनपाल के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें