लोनी। मामूली कहासुनी पर पिता पुत्र ने अंकुर विहार थाना क्षेत्र की अल्वी नगर कॉलोनी में दो लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों घायल हो गए। अल्वी नगर कॉलोनी में रहने वाले फैजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी में रहने वाले फिरोज और उसके बेटे समीर से कुछ समय पहले कहासुनी हो गई थी। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ने उनके व फूफा इमरान के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। दोनों के पास लोहे का पंच और लोहे के पाइप थे। मारपीट में दोनों के सिर और आंख के पास चोट आई है। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।