फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसएसबी से सेवानिवृत्त डीआईजी से 21 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एसएसबी से सेवानिवृत्त डीआईजी त्सेरिंग ग्यालपो निवासी लेह लद्दाख से उन्हीं के परिचित ने 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी सेवानिवृत्त डीआईजी को अकबरपुर बहरामपुर में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 14 वर्षों से रुपये ऐंठ रहा है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लेह लद्दाख में रहने वाले एसएसबी से सेवानिवृत्त डीआईजी त्सेरिंग ग्यालपो ने पुलिस आयुक्त को बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने अपने परिचित विपक्षी त्सेरिंग नामग्याल निवासी स्पीडुक लेह लद्दाख को 16 लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने आश्वासन दिया था कि उसकी गाजियाबाद के अकबरपुर बहरामपुर में स्थित सेवा सुरक्षा सहकारी समिति के नजदीक जमीन है। इस जमीन का बैनामा उन्हें कर दिया जाएगा। इसके बाद कभी दो तो कभी एक लाख रुपये आरोपी जमीन दिलाने के नाम पर लेता रहा। आरोप है कि काफी समय से न जमीन का बैनामा कराया और न ही रुपये वापस किए। तकादा करने पर आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिलता। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को दी गई धनराशि का ब्यौरा और स्टांप पत्र भी सौंपे। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात की बीएनएस 406 मकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी वेव सिटी लिपी नागायच ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें