फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कंपनी के साथ की 1.52 करोड़ की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ ,,,, अन्य केंद्रों के लिए
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के नेहरूनगर स्थित मैसर्स महादेव इंटरप्राइजेज कंपनी के साथ 1.52 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में कंपनी के एक साझेदार सुंदरलाल ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
सुंदरलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नेहरूनगर स्थित रजिस्टर्ड फर्म मैसर्स महादेव इंटरप्राइजेज के पार्टनर हैं। चंडीगढ़ निवासी विशाल सूद, गीता कॉलोनी राजपुरा पंजाब निवासी राजेश तनेजा, सेक्टर-18-सी चंडीगढ़ निवासी विक्रम महाजन, न्यू बैंक कॉलोनी खन्ना लुधियाना पंजाब निवासी पवन कुमार सूद, शास्त्रीनगर गोबिंदगढ़ निवासी गौरव चोपड़ा, सेक्टर 27-ए चंडीगढ़ निवासी आरती कृठियाला, शालीमार बाग दिल्ली निवासी पूजा सूद, फेस-सात मोहाली पंजाब निवासी लोवेन वर्मा सेक्टर 28-डी चंडीगढ़ स्थित मैसर्स अवंटे इंटरनेशनल कंपनी के पार्टनर और अधिकृत व्यक्ति हैं। इन सभी लोगों के कहने पर उनकी फर्म ने उन्हें जीएसटी बिल के माध्यम से अलग-अलग वेयर हाउसिंग, लॉजिस्टिक और मैनपावर की सर्विस दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किए गए काम के 1.52 करोड़ रुपये मांगे तो आरोपियों ने चार चेक दे दिए। उन्होंने चेक अपने बैंक में भुगतान के लिए दिए तो पता चला कि आरोपियों ने बंद खाते के चेक दे दिए और वे बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने चेक बाउंस होने के बारे में बताया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। भुगतान लेने के लिए वह आरोपियों की फर्म के पते पर गए तो वहां कोई फर्मं नहीं मिली। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच कर तथ्य के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें