फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीबीआई कांस्टेबल ने दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट में धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ ,,,,, अन्य केंद्रों के लिए
विज्ञापन

गाजियाबाद। अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी वाजिद के भाई सीबीआई के कांस्टेबल ने जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने मामले में मजिस्ट्रेट से शिकायत करने के साथ ही कविनगर थाने में तहरीर दी है। सीबीआई का कांस्टेबल वाहन चोरी के मामले में जेल भेज गया था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन

महिला के वकील ने बताया कि टीलामोड़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वाजिद को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। इसी दौरान वाजिद के भाई ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि अगर तुमने कोर्ट में मेरे भाई के खिलाफ बयान दिया तो तुझे जान से मार दूगा। पीड़िता को धमकाने के मामले में उसके अधिवक्ता ने मजिस्ट्रेट को सीबीआई कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए अर्जी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें