फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जमीन दिलाने के नाम पर 13.60 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी।
विज्ञापन

रफीकाबाद में एक बुजुर्ग से जमीन दिलाने के नाम पर 13.60 लाख की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। इस मामले में बुजुर्ग इशहाक अहमद की शिकायत पर पुलिस ने मसूरी थाने में करुणा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इशहाक अहमद ने बताया कि रजापुर निवासी करुणा नाम की महिला ने रसूलपुर सिकरोड़ा में 148.89 वर्गगज जमीन अपनी बताकर उसका सौदा 29 जुलाई 2025 को 13.60 लाख रुपये में तय किया था। कार में उनके घर आकर करुणा व अन्य लोगों ने छह बार में 13.60 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। 31 जुलाई को 2025 को जमीन का बैनामा उनके बेटे अकरम के नाम कर दिया गया। जब वह जमीन पर मौके पर पहुंचे तो वहां अन्य करुणा नाम की महिला ने उस जमीन को अपनी बताया। उन्हें तब पता चला कि आरोपी महिला ने फर्जी करुणा बनकर उनके साथ धोखाधड़ी की। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें