फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी फर्म बनाकर की थी 1.14 करोड़ की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
गाजियाबाद। फर्जी फर्म बनाकर चावल मिल मालिकों से 1.14 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से 12 बोरा चावल और एक कार बरामद की गई है। आरोपियों ने मिल मालिकों से 1.75 करोड़ रुपये का चावल खरीदा था और मात्र 60. 85 लाख रुपये का भुगतान किया था।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि जुलाई 2024 को सद्दीक नगर स्थित चावल मिल के डायरेक्टर संजीव बालम ने चार लोगों पर चावल खरीदकर 1.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। नंदग्राम पुलिस ने चावल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद नसीम निवासी ग्राम व थाना शेरगढ़ तहसील बहेड़ी जनपद बरेली हाल निवासी अंकुर विहार और सोनू निवासी ग्राम व थाना शीशगढ़ जनपद बरेली हाल निवासी ज्योति कालोनी दुर्गापुरी दिल्ली बताया है।
एसीपी ने बताया कि आरोपियों ने 12 बोरे चावल और एक कार बरामद की गई है। संजीव बालम से इन्होंने 91 लाख 10 हजार 526 रुपये की कीमत का चावल खरीदा और मात्र 39 लाख 53 हजार 250 रुपये का भुगतान किया। बकाया 51 लाख 57 हजार 276 रुपये का जल्द ही भुगतान करने का आश्वासन दिया। जबकि दूसरे चावल मिल से इन्होंने 84 लाख 36 हजार 840 रुपये का चावल खरीदा और मात्र 21 लाख 31 हजार 756 रुपये का भुगतान किया और बकाया धनराशि 63 लाख 05 हजार 084 रुपये का भुगतान जल्द करने का आश्वासन देकर ट्रकों में भरकर चावल ले गए थे।
विज्ञापन

इनका एक साथी आमिर रजा खान उर्फ कबीर विक्टर पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया कि इस गिरोह के चार सदस्यों ने विमल बेन्सर विक्टर नाम से फर्जी फर्म बनाकर मिल मालिकों से 01 करोड़ 75 लाख 47 हजार 366 रुपये का चावल खरीदा था और मात्र 60 लाख 85 हजार 006 रुपये का भुगतान कर एक करोड़ 14 लाख 62 हजार 360 रुपये की धनराशि की धोखाधड़ी कर ली थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि उनका एक साथी ऋषभ गुप्ता पुलिस पकड़ से बाहर है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें