फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूसरे की जमीन अपनी बताकर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक कारोबारी से राजस्थान के सीकर में जमीन बेचने का झांसा देकर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन को अपनी बताकर सौदा करके रकम ऐंठ ली। बाद में जमीन के दस्तावेजों की जांच कराई तो पता चला कि जमीन आरोपियों के नाम ही नहीं है। बाद में रकम वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहे हैं। मामले में कोटगांव निवासी श्रीकांत ने नगर कोतवाली में पंकज वोचिवाल, जगदीश प्रसाद, अशोक कुमार स्वामी और बजरंग लाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़ित श्रीकांत के मुताबिक वह जमीन की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं। वह राजस्थान के सीकर जिले में प्लाटिंग के लिए जमीन तलाश रहे थे। इसकी जानकारी होने पर सालासर रोड सदर सीकर निवासी पंकज वोचिवाल नाम का व्यक्ति उनके गाजियाबाद स्थित कार्यालय पहुंचा। उसने सीकर के गांव अलोदा में स्थित कई खसरा नंबरों की जमीन को अपनी बताते हुए उसे बेचने का प्रस्ताव रखा। नवंबर 2024 में पंकज वोचिवाल फिर से उनके कार्यालय पर आया। जमीन के दस्तावेज और फर्द मांगे जाने पर उसने बताया कि दातारामगढ़ तहसील में राजस्व विभाग की वेबसाइट पर काम चल रहा है, इसलिए फर्द की नकल फिलहाल नहीं मिल पा रही है। उसने भरोसा दिलाया कि जमीन का इकरारनामा कर लिया जाए, दस्तावेज बाद में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद टाइप कराया हुआ इकरारनामा लेकर वह उनके कार्यालय पर आया। इसके बाद जमीन का सौदा 49 लाख 51 हजार रुपये प्रति पक्की बीघा के हिसाब से तय हुआ। उन्होंने 20 लाख रुपये अलग-अलग चेक के माध्यम से और 30 लाख रुपये कैश दिए। श्रीकांत का कहना है कि पंकज के कहने पर कुछ चेक उसके अलावा अन्य लोगों के नाम से भी जारी किए गए। इनमें जगदीश प्रसाद और बजरंग लाल के नाम के चेक शामिल थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद पंकज जुलाई 2025 तक रजिस्ट्री कराने के नाम पर टालमटोल करता रहा। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि पंकज जिन खसरा नंबरों की जमीन को अपनी बता रहा था, वह वास्तव में उसके नाम पर दर्ज ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्री कराने या रकम वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने अपहरण कर हत्या कराने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें