फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सांसद इमरान मसूद के मामले में हुई गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीबीआई व ईडी की विशेष अदालत में शुक्रवार को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दो मामलों में सुनवाई हुई। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से बैंक अधिकारी शशांक को पेश किया, जिसकी गवाही हुई। अब अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तारीख लगाई है।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार, यह मामला वर्ष 2007 का है, जब इमरान मसूद सहारनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगी जुल्फिकार अली के साथ मिलकर करीब 40 लाख रुपये नियमों के विपरीत निकाल लिए थे। इस संबंध में तत्कालीन नगर पालिका अधिकारी यशवंत सिंह ने छह नवंबर 2007 को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी मसूद और जुल्फिकार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें