फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैलाश मानसरोवर के लिए चौथा जत्था रवाना

विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर भवन से कैलाश मानसरोवर यात्रा के चौथा जत्था हुआ रवाना । संवाद - फोटो : ुव्
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शक्तिखंड स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से बृहस्पतिवार को नाथूला दर्रा मार्ग से होते हुए कैलाश मानसरोवर के लिए जाने वाले चौथे जत्थे को रवाना किया गया। इस दौरान परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे और माहौल शिव भक्ति से ओतप्रोत बना रहा।
विज्ञापन


प्रस्थान से पहले भव्य भजन संध्या ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और यात्रा की सफलता व सकुशल वापसी की कामना की। यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेवी रमेश चंद्र गुप्ता और दिनेश गर्ग ने सभी यात्रियों को आवश्यक उपयोगी सामग्री से युक्त विशेष सुविधा किट वितरित की। बताया गया कि यह किट दुर्गम पहाड़ी मार्गों पर यात्रियों के लिए काफी सहायक सिद्ध होगी। इस दौरान जीडीए हेल्पलाइन संचालिका रत्ना सिंह व कैलाश भवन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें