फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दरवाजे की घंटी बजाने पर डिलीवरी बॉय को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसा खंड स्थित एक सोसायटी में जब डिलीवरी बॉय ने दरवाजे की घंटी बजाई तब दंपति ने उसकी पिटाई कर दी। मामला दो जुलाई का है। हालांकि दंपती ने पुलिस से शिकायत होने पर माफी मांगी और समझौता किया। कनावनी निवासी धीरज डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अहिंसाखंड स्थित सोसायटी में वह पैकेज डिलीवरी करने गए थे। जब उन्होंने फ्लैट की घंटी बजाई तभी एक महिला ने दरवाजा खोला। उन्होंने घंटी बजाने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनके पति भी बाहर आए और पीटने लगे। किसी तरह भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई और पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने के बाद जांच बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें