फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आफताब हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। थानाक्षेत्र के आजाद एन्कलेव के रहने वाले आफताब की हत्या के मामले में चौथे आरोपी पप्पी उर्फ महाराज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने साथियों के साथ छह माह पुराने विवाद में रिक्शा चालक आफताब को धोखे से बुलाकर हत्या करने की बात पूछताछ में स्वीकार की है। एक नाबालिग सहित तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसने 23 जून को साथियों के साथ मिलकर ताजिया की गुंबद बनाने के बहाने आफताब को बुलाया था। उसके पहुंचने पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दोनों के बीच छह माह पहले गिल्ली-डंडे के खेल में झगड़ा हुआ था।
पुलिस ने इससे पहले हत्यारोपी नदीम, उसके नाबालिग भाई व एक अन्य को पकड़ा था। आफताब की मां जरीना की शिकायत पर पुलिस ने नदीम, उसका भाई, साहिल, पप्पी उर्फ महराज व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें