फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की हुई मौत, पुलिस ने एक कार जब्त की, छानबीन तेज

Tue, 04 Feb 2025 05:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

अलग-अलग हादसों में चार युवकों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि इसमें परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के पहासू और छतारी क्षेत्र में सोमवार रात को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई। इसमें तीन युवक डिबाई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस ने परिजनों को अवगत करा दिया है। पहासू क्षेत्र में हुए दोनों हादसों में मौके पर ही युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


छतारी थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि डिबाई थाना के देवी का नगला गांव निवासी मुनेश (30) और उसका दोस्त भजन सिंह (40) बाइक से अलीगढ़ गए हुए थे। सोमवार रात को दोनों अलीगढ़ के गौधा गांव से वापस लौट रहे थे। जब वह चौंढेरा गांव के पास पहुंचे तो एक कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम दोनों घायलों को दानपुर पीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

पहासू थाना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि सोमवार रात को सारंगपुर गांव के पास हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। जहां देखा कि एक युवक का शव सड़क पर पड़ा था और बाइक भी थी। मृतक की पहचान अनिल (40) निवासी नगला ताल गांव पहासू के रूप में हुई। तभी सूचना प्राप्त हुई कि छतारी मार्ग पर भी एक सड़क हादसा हुआ है, वहां भी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इसमें रामचरण (30) निवासी याबापुर गांव थाना डिबाई की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिजनों को हादसे के विषय में अवगत कराया गया। 
विज्ञापन

सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर का कहना है अलग-अलग हादसों में चार युवकों की मौत हो गई है। इसमें परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। छतारी में हुए हादसे में कार जब्त की गई, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें