फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Encounter: हिंडन पुल के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार; बिहार-एमपी से है कनेक्शन

Tue, 04 Feb 2025 10:09 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

 उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मोबाइल और चेन छीनने वाले डिलीवरी बॉय समेत तीन गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई। ट्रांस हिंडन इलाके में लोगों से मोबाइल और महिलाओं के गले से चेन खींचने वाले तीन युवकों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


मुठभेड़ में बिहार के बेगूसराय निवासी नीतीश कुमार, चोरवर नवादा का अंकित और मध्य प्रदेश के छत्तरपुर का रहने वाला कुलदीप शामिल हैं। हिंडन पुल के पास हुई मुठभेड़ में नीतीश कुमार के पैर में गोली लगने के बाद तीनों गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी नीतीश वर्तमान में वसुंधरा सेक्टर चार स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता है। वहीं अंकित और कुलदीप साहिबाबाद क्षेत्र के बालाजी विहार में किराए के मकान में रह रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब करीब 10 बजे हिंडन पुल के पास तीनो एक ही बाइक से जा रहे थे। पुलिस चेकिंग पोस्ट देखते हो नीतीश ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। साथ हो बाइक पुलिस पर फायरिंग भी की। जबावी कार्रवाई में पुलिस की गोली नीतीश के पैर में लगी और वह पकड़ा गया।

वहीं भागने की कोशिश करने वाले अंकित और कुलदीप को भी पुलिस ने धर दबोचा। एसीपी ने बताया कि डिलीवरी बॉय नीतीश गिरोह का सरगना है। तीनों ने पूछताछ में ट्रांस हिंडन इलाके में छिनैती की कई वारदातें स्वीकार की हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें