फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिले में पशुओं के दवाओं के लिए खोले जाएंगे चार पशु औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भारतीय जन औषधि केंद्र के तर्ज पर पशुपालकों को सस्ते मूल्य पर दवा उपलब्ध कराने के लिए अब पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। शासन के आदेशानुसार गाजियाबाद में भी इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसपी पांडे ने बताया कि जिले में चारों ब्लॉक में एक-एक पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब इंसानों की तरह पशुओं को भी सस्ती और गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री पशु औषधि केंद्र खोलने की योजना बनाई है। इसके लिए सभी जिलों में आदेश भेज दिए गए हैं। डॉ.एसपी पांडे ने कहा कि पशु औषधि केंद्र खोलने के इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इससे पहले दो दिसंबर तक की तिथि थी लेकिन आवेदन नहीं आ पाए हैं। अब दुबारा से आवेदन मांगे गए हैं। यह केंद्र पशुपालकों को कम कीमत में उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराएंगे। यह योजना पशुपालकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मुहैया कराएगी।
उन्होंने बताया कि 5000 का शुल्क अदा करना होगा। इसके लिए http://pashuaushadhi.dahd.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ फार्मासिस्ट का नाम एवं उसका पंजीकरण विवरण, दुकान के लिए 120 वर्ग फुट का स्थान का प्रमाणपत्र और ड्रग सेल लाइसेंस का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र एवं सहकारी समितियां के योग्य लाभार्थियों को इस योजना में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। यह केंद्र भारत सरकार की पशुधन स्वास्थ्य नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित होगा। इससे पशुपालकों को महंगी दवाईयों के बोझ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें